बिहारदरभंगा

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हुई समीक्षा बैठक।

दरभंगा, 20 जून 2023 :- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए हुई समीक्षा बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने 13 जुलाई 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़े पैमाने पर शमनीय वादों के निष्पादन को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक सुलहयोग्य मुकदमों के पक्षकारों के साथ प्रि-काउंसलिंग करें। चयनित वादों के पक्षकारों को किसी भी माध्यम से बुलाकर उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदे के संबंध में बताते हुए मामले में सुलह कराने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि बहुत से पक्षकार मुकदमों में सुलहनामा लगाये भी होंगे। ऐसे मुकदमे जिसमें सुलहनामा दाखिल हो और वह लोक अदालत में निष्पादन योग्य हो तो उस पर विशेष ध्यान दें।
सभी पदाधिकारियों का यह दायित्व है कि लोक अदालत को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दें। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।
दूसरी ओर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम केश के निपटारे के लिए क्लेम केश से जुड़े अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रविशंकर कुमार ने बैठक किया।
एडीजे श्री कुमार ने कहा कि निष्पादन योग्य दावा वादों की सूची तैयार करें। वाद से जुड़े पक्षकारों से संपर्क करें तथा वाद को निपटारे के लिए तैयार करें। अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का लक्ष्य रखें। बैठक में क्लेम के अधिवक्तागण एवं बीमा कंपनियों के अधिकारी मौजूद थे।
Sitesh Choudhary
Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!