A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

नरसिंहपुर कलेक्टर के पास जन सुनवाई में आए 136आवेदन

FB IMG 1719377948274 FB IMG 1719377936268

जनसुनवाई में आये 136 आवेदन

==========

कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 25 जून को जिले के विभिन्न स्थानों पहुंचे लोगों ने कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी, आवेदन लिए और समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 136 आवेदन आये।

 

Jansampark Madhya Pradesh

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!