A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

कोलकाता पुलिस कमिश्नर और DC सेंट्रल को हटाने की सिफारिश, ममता-राज्यपाल में घमासान तेज 

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                                               कोलकाता पुलिस कमिश्नर और DC सेंट्रल को हटाने की सिफारिश, ममता-राज्यपाल में घमासान तेज                                              पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और सीएम ममता बनर्जी के बीच तकरार तेज हो गई है. सीएम ममता बनर्जी के बयान के खिलाफ राज्यपाल ने हाईकोर्ट में मानहानि का केस दायर करने की बात की है और अब राज्यपाल ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और डीसी सेंट्रल इंदिरा मुखर्जी को हटाने की सिफारिश की है. राजभवन सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल ने इस संबंध में केंद्र के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र भेजा है. संविधान के अनुच्छेद 361 के अनुसार, राज्यपाल को कुछ सुरक्षा अधिकार प्राप्त हैं. ऐसे में उनके खिलाफ कोई आपराधिक जांच नहीं की जा सकती है, लेकिन कोलकाता पुलिस ने राजभवन की एक अस्थायी महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है.
राजभवन सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल को लगता है कि उनके खिलाफ यह जांच संविधान का उल्लंघन है. इस बार इसी कारण से बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कलकत्ता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और डीसी सेंट्रल इंदिरा मुखर्जी को हटाने की सिफारिश की है. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित केंद्र के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भी पत्र भेजा है. राजभवन की अस्थायी महिला कर्मचारी की शिकायत पर बंगाल के सियासी गलियारों में खूब हंगामा मचा हुआ है. महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की. उस शिकायत के मद्देनजर कोलकाता पुलिस ने एक टीम बनाई और जांच शुरू की. हालांकि, उस पूछताछ के मद्देनजर लालबाजार की ओर से उनकी स्थिति स्पष्ट की गई थी. कहा गया, यह किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ जांच नहीं है, बल्कि एक विशेष आरोप के मद्देनजर जांच की जा रही है.इस बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आम जनता को भी बुलाया और राजभवन के सीसीटीवी फुटेज दिखाए. उन्होंने कहा, उस वक्त ममता बनर्जी और उनकी पुलिस के अलावा कोई भी सीसीटीवी फुटेज देखने आ सकता था. हालांकि, बाद में फुटेज पुलिस को मिल गई. इसी मामले को लेकर ममता बनर्जी और राज्यपाल में जमकर तकरार मची हुई है. इसी को लेकर सीएम के बयान पर राज्यपाल ने हाईकोर्ट में मानहानि का केस दायर करने की बात कही है.

WhatsApp Image 2024 07 01 at 09.22.10

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!