A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहारबेतिया

फोन पर पत्नी से की बात फिर कर ली आत्महत्या: बगहा के कैलाशनगर की घटना,नशे में था मृतक

बगहा पश्चिमी चम्पारण से सं.मो.अमशाद खां की रिपोर्ट

बगहा के कैलाश नगर के वार्ड संख्या 8 में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में आत्महत्या कर ली है। मृत व्यक्ति की पहचान कैलाश नगर निवासी राजू साहनी के बेटे करण सहनी (27) के रूप में हुई है। करण के भाई बिट्टू ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। वही आत्महत्या से पहले दोनों के बिच फोन पर बातचीत भी हुई थी।
IMG 20240703 WA0036
मृतक
इसके बाद करण ने शराब के नशे में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही पटखौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा दिया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा लिया हैं।

मृत युवक का ससुराल नगर के वार्ड नंबर 35 स्थित पुअर हाउस निवासी प्रभु सहनी के यहां हैं। वहीं मृतक की पत्नी शीला देवी अपने बच्चे को लेकर पिता के साथ दिल्ली गई थी। दरअसल शीला के पिता पूरे परिवार के साथ दिल्ली में काम करते हैं। इसके अलावा मृत करण के तीन बच्चे हैं। इसमे एक की उम्र 7 साल,दूसरे की उम्र 6 साल और तीसरे की उम्र 5 साल हैं। छोटा बेटा मां के साथ गया हैं। जबकि बाकी दोनों बेटे घर पर हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!