

हाटा,कुशीनगर ,स्थानीय नगर पालिका परिषद का वॉर्ड नं 20 गोपालनगर के मदरहा जगरनाथ टोला पर पीडब्ल्यूडी का सड़क है जो पूरी तरह से ध्वस्त है।बरसात के समय में रास्ता और खतरनाक हो गया है जो हर समय दुर्घटना को दावत दे रही ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर चलते क्यों की यही सड़क मुख्य मार्ग है जाना मजबूरी है ग्रामीणों का कहना है की इस मोहल्ला में आज तक मात्र नाम भर का काम हुआ है आधा गांव नाली तो बन गया लेकिन सड़क टूटकर और बेकार हो गया। न ही नगरपालिका कोई कार्य कराता न ही अन्य निधि से उस मुहल्ला में कोई कार्य होता। आज भी उस मोहल्ला का मुख्य मार्ग खड़ंजा है वही बगल के मोहल्ला खजरौंनी टोला से जगरनाथ को जोड़ने वाला मार्ग आज भी कच्ची सड़क है यह नगर होकर भी ग्रामीण से भी पिछड़ा हुआ है।
[yop_poll id="10"]






