A2Z सभी खबर सभी जिले की

चित्रकूट बरगढ़ में सरकारी भांग के ठेका में पैसा मांगने पर दबंगों द्वारा दी जाती है धमकी

पूरा मामला है चित्रकूट जिले के बरगढ़ सरकारी भांग के ठेका का जन्हा हर दूसरे दिन किसी न किसी दबंग नशेड़ी के द्वारा गाली गलौज करके धमकी दी जाती है और उनके द्वारा ये भी कहा जाता है की अगर हमसे पैसा मांगेंगे तो दुकान नही खोल पाएंगे और आप लोगो को गांजा बेचने के झूठे आरोप में फंसा देंगे और जेल भेज देंगे ।
सरकारी भांग के ठेके में आए दिन कोई न कोई दबंग आ कर फ्री भांग खाता है और पैसा मांगने पर गाली गलौज और मारपीट करने को भी तैयार रहता है जिससे ठेका संचालक काफी परेशान है और ठेका का सही ढंग से संचालन नहीं कर पा रहा है संचालक ने कई बार थाने में भी सूचना दी लेकिन दबंगों का हौसला दिन में दिन बढ़ता ही जा रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!