A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमहाराष्ट्र

नागपुर

20240719 075655 गुरूवार को ट्रेन क्रमांक-15904 एक्सप्रेस ट्रेन के एसी सहित 21 बोगियां पटरी से नीचे आ गई। इनमे से तीन डिब्बे पलट गये। जानकारी अनुसार इस ट्रेन दुर्घटना मे चार लोगो की मौत हो जाने की खबर है। बत्तीस घायल है जिनमे से दो यात्रियो के पैर कट गये है। प्राप्त जानकारी अनुसार ज्यादातर घायल यात्री एसी कोच के है। हादसे के बाद यात्री खिड़की तोड़कर बाहर कूद गए। इस हादसे के पीछे साजिस होने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे प्रशासन जांच शुरू कर दी है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया है। ट्रेन क्रमांक 15904चंडीगढ़ से डिबरूगढ़ जा रही थी। यह हादसा झिलारी रेलवै स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा मे हुआ है। ट्रेन गुरूवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेल अधिकारियो के अनुसार ट्रेन के दोनो लोकोपायलट सुरक्षित है। इस ट्रेन दुर्घटना की कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी जांच के आदेश दिये गए है। जानकारी अनुसार दुर्घटना मे मृतको के परिजनो को दस-दस लाख, एवं गंभीर रूप से घायलो को ढाई लाख रूपय तथा सामान्य घायलो को पचास हजार रूपय की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!