A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जनपद पंचायत के पीसीओ की एक्सीडेंट में मौत

इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। खुरई रेलवे स्टेशन रोड स्थित नटराज टाकीज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जनपद पंचायत में कार्यरत पीसीओ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तुलसीराम राज उम्र 59 साल निवासी शास्त्री वार्ड खुरई जो पैदल रेलवे स्टेशन जा रहे थे कि तभी नटराज टाकीज के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें सागर ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तुलसीराम के बेटे सुदेश ने बताया कि उनके पिता की विभागीय कार्य से रीवा जाना था। इस कारण वह पैदल ही रेलवे स्टेशन जा रहे थे।कि तभी नटराज टाकीज के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। खुरई थाना शहरी प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मर्ग डायरी आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।Screenshot 20240719 094201 Dainik Bhaskar

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!