A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

गणपति घाट ,दो वाहनों में लगी आग,एक व्यक्ति जिंदा जला

गणपति घाट,दो वाहनों में लगी आग, एक व्यक्ति जिंदा जला

रिपोर्ट पवन सावले
खलघाट

धार जिले के धामनोद क्षेत्र स्थित गणपति घाट अभी भी मौत का घाटी बनी हुई है। अधिक ढलान के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए अभी व्यापक स्तर पर प्रयास हो रहे हैं किंतु अभी भी यहां इस तरह के हालात में दुर्घटनाएं हो रही हैं।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि मे गणपति घाटी में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। करीब 12:00 बजे अचानक से एक ट्रक में आग लगी। इस आग की चपेट में अन्य एक कंटेनर वाहन भी आ गया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना में एक व्यक्ति जीवित जल गया है। वही एक अन्य व्यक्ति झुलस गया। वहां से चालक व अन्य लोगों ने अपनी जान बचाई।

रात्रि मे जैसे ही आग लगने की सूचना मिली गणपति घाट पर टोल कंपनी के एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड पहुंचे। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मृतक का शॉप पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है।

[yop_poll id="10"]
Show More

पवन सावले

भारतीय पत्रकार परिषद जिला प्रभारी
Back to top button
error: Content is protected !!