A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

टमाटर से भरा ट्रक हाईवे पर पलटा, लोगों ने लूटे टमाटर

भीड़ ने नहीं सुनी ड्राइवर की बात, बुलाना पड़ा पुलिस

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । बांदरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर रजौआ गांव के पास टमाटर से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास रहने वालों और हाईवे से गुजरने वाले लोगों ने टमाटर लूट लिए । ड्राइवर ने लोगों को रोका। जब नहीं माने तो पुलिस को बुलाना पड़ा। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि सामने अचानक गाय आ गई। उसे बचाने की का प्रयास किया तो ट्रक पानी घंटे सोकर सड़क से उतरा और पलट गया। और टमाटर यहां वहां बिखर गए। इस दौरान हाइवे से गुजर रहे लोग रुके और टमाटर के कैरेट अपने वाहनों में रखकर ले जाने लगे। कुछ देर बाद गांव से महिलाएं पुरुष और बच्चे भी बोरियां लेकर आ गए। ड्राइवर का कहना है कि वह अकेला था और टमाटर ले जाने वाले लोगो संख्या ज्यादा थी। इसलिए किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। ऐसे में पुलिस को बुलाया तब तक लोग 7 से 8 किवंटल टमाटर लेकर जा चुके थे। बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर शिकायत करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिनों से सभी सब्जियों के दाम बड़े हैं टमाटर फुटकर में 80 से ₹100 किलो तक बिक रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!