ताज़ा खबर

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा सभी थानों को अपने अपने क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के बीच महिला हेल्प डेस्क एवम नए अपराधिक कानूनों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने के लिए आदेशित किया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के द्वारा सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं एवं बच्चों के बिच महिला हेल्प डेस्क एवं नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने के लिए आदेशित किया गया है।
उक्त आदेश के आलोक में आज दिनांक 21.07.2024 को टनकुप्पा थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा कस्तूरबा स्कूल, टनकुप्पा में तथा कोतवाली थाना के महिला पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा हनुमान मंदिर में जाकर बच्चों एवं महिलाओं के साथ संवाद कर उन्हें महिला हेल्प डेस्क और नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही महिला हेल्प डेस्क का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के साथ-साथ डायल 112 की सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। जिससे वें किसी भी आपात/विपरीत परिस्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सके।

 

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!