
भारती का प्रयास रहता है सर्वांगीण विकास हो : यशवीर सिंह
अलीगढ़ : सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल , अलीगढ़ में विद्या भारती , बृज प्रदेश की संकुल की कार्ययोजना की बैठक हुई । इसमें संकुल के सभी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे । बैठक में विद्या भारती द्वारा निर्धारित आगामी कार्ययोजना के अंतर्गत विभिन्न शैक्षिक , खेल , नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का निर्धारण किया । साथ ही इनके लिए विभिन्न दायित्व दिए गए । बैठक में संकुल प्रमुख यशवीर सिंह ने कहा कि विद्या भारती का प्रयास रहता है सर्वांगीण विकास हो । इसी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूपों में ये प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी । इससे विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का विकास होगा । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ . राजीव अग्रवाल , विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार एवं संकुल के सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे ।











