A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर
Trending

शिक्षा मित्रों ने सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

‘ शिक्षा मित्रों ने सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

 

इगलास । आदर्श समायोजित शिक्षक / शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा मित्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा । मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर तैयार किया गया था । जिसमें उनके अधिकार , पदोन्नति , वेतन वृद्धि एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग की गई । जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि प्राथमिकी विद्यालयों में एक लाख 48 हजार शिक्षामित्र 25 वर्षों से कार्य कर रहे हैं । 2017 के कोर्ट के आदेश के बाद हमारे आगे भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है । शिक्षामित्र मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं । उन्होंने ज्ञापन में पुन : सहायक अध्यापक पद पर पदस्थापित करने और तब तक समान वेतन समान सुविधा प्रदान करने , महिलाओं को ससुराल के समीप स्थानांतरण व सीसीएल प्रदान करने , कैशलेस चिकित्सा सुविधा आदि मांगे रखी । इस अवसर पर सोनिया वर्मा , रमा कुमारी , तृप्ती तिवारी , संगीता , अनीता , योगेंद्र शर्मा , हरगोविंद शर्मा , प्रेमपाल सिंह , नरेंद्र कुमार , ओमवीर सिंह , सुनीता , बनी सिंह , अंजू , चंद्रेश , चंद्रपाल शर्मा आदि थे ।

Back to top button
error: Content is protected !!