शेखपुरा जिला स्थापना दिवस की तैयारी पूरी, कार्यक्रमों की रहेगी धूम, संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन।
शेखपुरा। जिला स्थापना दिवस।
शेखपुरा: शेखपुरा जिला स्थापना दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है. सभी सरकारी कार्यालयो व महापुरुषों की प्रतिमाओं को और निजी भवनों को नीली रोशनी से जगमग कर दिया गया है। बुधवार को शेखपुरा जिला 31 वर्ष का हो जाएगा। इस दौरान यहां होने वाले जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम पर कई आयोजन किए जाएंगे। जिला स्थापना दिवस पर सुबह 6:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से श्याम सरोवर पार्क तक प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद श्याम सरोवर पार्क में वृक्षारोपण रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन के बाद परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
* यह भी पढ़ें : पूर्व सभापति ने विवेक ठाकुर से की मुलाकात…
* आपको बात कर चले कि जहां मुख्य अतिथि के तौर पर आए अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन होगा. वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के बाद पुरस्कार का वितरण भी किया जाएगा. शेखपुरा जिला स्थापना दिवस को लेकर आम लोगों ने भी इसकी अच्छी खासी तैयारी कर रखी है. इसमें अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों की भी सहभागिता देखने को मिल रही है.
👉 यह भी पढ़ें : परीक्षा केदो का डीएम एसपी में लिया जाएगा





