
जिला शक्ति के मालखरौदा थाना क्षेत्र मुक्ता मे मगन गबेल अपनी पत्नी बुधवार बाई के साथ निवास करते थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह दंपति ने रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गये थे। इसी दौरान अज्ञात शख्स ने पति-पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया हत्या जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। इस अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।