A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

धूमधाम से निकली जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा

लोटन। बाजार स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर से हर साल की भांति रविवार को गाजे-बाजे के साथ रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

लोटन बाजार के दक्षिण स्थित घोघी नदी तट पर भगवान जगन्नाथ स्वामी का काफी पुराना मंदिर स्थापित है। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि को उड़ीसा के जगन्नाथ धाम की तर्ज पर हर वर्ष लोटन मे भी जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी सात जुलाई दिन रविवार को रथ यात्रा निकाली गई। चंदन की लकड़ी से बनी भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलदाऊ व शुभद्रा की तीनों मूर्तियों को ट्रॉली पर रख कर रथ यात्रा निकाली गयी। रथ यात्रा को सांसद जगदंबिका पाल व प्रमुख अशीष सिंह, लोटन प्रधान प्रदीप मोदनवाल, पूर्व प्रधान प्रेमचंद मोदनवाल, अंकित सिंह, रिंकू पाल, सत्य प्रकाश राही ने हाथ लगाकर रवाना किया। रथ यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।रथ यात्रा में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, चिनकू यादव, अमित उपाध्याय, अनूप सिंह, प्रमुख राजेश मिश्र, बब्लू सहानी, दृगनरायन सिंह, लौहर पांडेय, प्रधान प्रदीप मोदनवाल, जैनेंद्र मिश्र, जगन्नाथ चौबे, दिग्विजय सिंह, मूसे सिंह, सन्नी सिंह, अजय सिंह, श्रीचंद मोदनवाल, परशुराम यादव, नंद लाल मोदनवाल सहित तमाम क्षेत्रीय लोग मौजूद रहें। रथ यात्रा कोतवाली होते हुए पेट्रोल पंप व फिर कस्बे से होते हुए मंदिर पर पहुंची। मंत्रोचार के बाद वापस मूर्तियों को उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया। लोटन में रथ यात्रा की शुरुआत वर्ष 2002 में जिले के भूत पूर्व जिलाधिकारी एनएन पांडेय ने की थी। रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से अलीगढ़वा, उसका, मोहाना थाना सहित कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!