A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

बारिश में सड़क पर जलभराव

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने से होकर गांव में जाने वाले सड़क मार्ग पर पानी के साथ ही कीचड़ जमा है। गांव के लोगों को इससे होकर आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस मार्ग को सही कराए जाने की मांग की है।
गांव के विशाल, राजिंदर, रहीम, अब्दुल वहाब, वसीउल्लाह, सूरज, चिनके, सोमई आदि ने बताया कि हल्की सी बारिश होने पर इस मार्ग पर जल भराव व कीचड़ हो जाता है। गांव में इसी कीचड़ से होकर पैदल या बाइक से आना-जाना मजबूरी बनी हुई है। जिसमें फिसल कर गिरने का खतरा बना रहता है। सबसे ज्यादा समस्या प्राथमिक विद्यालय में पढ़ले वाले बच्चों को होती है, जो आएं दिन कीचड़ में गिरकर अपना बस्ता भिगो लेते हैं। इतना ही नहीं सबसे ज्यादा समस्या स्कूल के समय में होता है। जब बच्चे स्कूल में होते है और कोई चार पहिया वाहन कीचड़ से गुजरता है तो कीचड़ का छींटा स्कूल के बरामदे में पढ़ रहे बच्चों के ऊपर पड़ता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!