A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी

गोला गोकर्ण नाथ छोटी काशी के रहने वाले अतीक अहमद के सुपुत्र ने नीट की परीक्षा क्वालीफाई कर बढ़ाया अपने माता पिताजी, गुरुजनों के साथ साथ गोला नगर का मान।

IMG 20260720 WA0268 IMG 20260720 WA0266गोलागोकर्णनाथ लखीमपुरखीरी

जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता

गोला गोकर्ण नाथ छोटी काशी नगर के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षितना में रहने वाले पेशे से प्राइवेट अध्यापक अतीक अहमद के सुपुत्र मोहम्मद फैज ने ऑल इंडिया मेडिकल इंट्रेंस (NEET) की परीक्षा में ऑल इंडिया 5226 रैंक पाकर अपने माता पिताजी, गुरुजनों के साथ ही शहर का नाम रोशन किया। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज जिला संवाददाता को जब जानकारी मिली कि नगर में फैज़ नाम के छात्र ने नीट की परीक्षा क्वालीफाई की तो सीधा उनके घर पहुंचा जहां पर फैज़ और उनके पिताजी से उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने बताया कि इस परीक्षा को क्वालीफाई करने में गुरुजनों का खास योगदान रहा। फैज़ ने इंटरमीडिएट की परीक्षा गोला नगर के कृषक समाज इंटर कालेज से उत्तीर्ण की और नीट की तैयारी के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या में ज्यादा से ज्यादा समय नीट की तैयारी में व्यय किया और वह सफल हुए। फैज़ का छात्रों से कहना है कि वह अपने माता पिता और गुरुजनों का सम्मान करें और मेहनत और लगन से अपनी लक्ष्य को पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें और मेहनत से पढ़ाई करें। उनका कहना है कि अगर छात्रों में रुचि और लगन हो तो सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी सफलता हासिल कर सकते हैं। उनकी सफलता सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों के लिए मिशाल है। उनकी सफलता से उनके माता पिता, गुरुजनों के साथ साथ गोला गोकर्ण नाथ नगर में हर्ष का माहौल है।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!