
बिहार मुंगेर: शहर के बेलन बाजार स्थित भाजपा नेत्री अंजू भारद्वाज के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों से मुलाकात किया आपको बता दें कि वह पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंगेर पहुंचे थे उन्होंने भूमिहार समाज के लोगों से संगठित एवं एकजुट रहने का अपील किया उन्होंने समाज से कहा कि आप लोग संगठित एवं एकजुट रहे ताकि अपना भूमिहार समाज भी अपने आप को राजनीतिक रूप से मजबूत बना सके। इस मौके पर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ सदस्य नवल किशोर प्रसाद सिंह संस्थापक महासचिव अशोक शंकर सिंह नवेंदु कुमार सिंह मणि शंकर गोलू जिला ब्रह्मर्षि समाज के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि चेतना मंच के प्रवक्ता व एडवोकेट प्रणव कुमार सहित दर्जनों जिला ब्रह्म ऋषि समाज के सदस्य गण उपस्थित थे।








