A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

तिरंगा यात्रा को लेकर, शेखपुरा मैं भाजपा कार्यालय, वाजिदपुर में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में, बैठक बुलाकर, 11 अगस्त को होने वाले तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई

आज दिनांक 8 अगस्त को वाजिदपुर स्थित भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर एक बैठक जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार बिंद जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इस बैठक में आगामी 11 अगस्त तक को 300 बाइक के साथ शेखपुरा के चांदनी चौक से लेकर बरबीघा के रामधारी सिंह दिनकर+2 उच्च विद्यालय तक होने वाली तिरंगा यात्रा एवं अलग-अलग महापुरुषों की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान एवं पुष्पांजलि के कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और इसके क्रियान्वयन पर सभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया।यह बाइक रैली जिला भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जाएगी। बैठक के उपरांत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई,जिसके माध्यम से प्रत्येक जिलावासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सम्मिलित होने की अपील की गई है।जिले के सभी सम्मानित पत्रकारों को सम्मानित कर , उनके बीच जिलाध्यक्ष के द्वारा तिरंगा का वितरण किया गया। बैठक में जिला महामंत्री डॉक्टर मणिकांत जी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा जी, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आनंद प्रकाश जी ,जिला के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जी,हीरालाल सिंह जी एवं नवल पासवान जी,जिला के प्रवक्ता इंजीनियर सचिन सौरभ जी,बरबीघा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष महेश कुमार सिंह जी, शेखपुरसराय के मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह जी, अरियरी के मंडल उपाध्यक्ष राजेश जी,
, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास कुमार त्यागी जी,महामंत्री श्री कृष्ण मुरारी जी एवं शैलेश बिंद जी,युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष गौतम जी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पवन जी, उपाध्यक्ष निरंजन कुमार जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हसीनूर रहमान जी , अनुसूचित जाति के मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मी पासवान जी, सौरव जी, अमरजीत पटेल जी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!