
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय से निकले बाईपास मार्ग पर स्थित सीएम राइज स्कूल के समीप शनिवार की सुबह एक ट्रक सड़क किनारे मचे दल-दल में फंस गया। वहीं उक्त ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक मौके पर ही अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते रीठी बाईपास रोड पर घंटों जाम लगा रहा। सड़क के ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी रही। देखा गया कि जाम में यात्री बसें भी कई घंटों तक फंसी रही। सूचना पर पहुंची रीठी पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से दल-दल में मिट्टी डलवाकर मार्ग को चालू कराया। बताया गया कि रीठी बाईपास रोड पर सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है।
निर्माण एजेंसी के बड़े-बड़े वाहनों द्वारा दिनभर धमाचौकड़ी मचाने से सड़क के किनारें दल-दल में तब्दील हो गये हैं। बताया गया कि कटनी की ओर से आ रहा ट्रक का एक पहिया शनिवार की सुबह सड़क के किनारे उतरा और वहीं फंस गया। वहीं पीछे से खाद लोड करके आ रहा ट्रक क्रमांक यूपी 70 सीटी 4951 साइड से निकलने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते बाईपास मार्ग पूर्णतः बंद हो गया। धीरे-धीरे बाईपास मार्ग के दोनों ओर वाहनों का भारी जाम लग गया, जो कई घंटों तक लगा रहा और वाहन चालक परेशान होते रहे।







