A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

Singrauli: लूट-पाट करने वाले 02 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

 

जिले में दिनांक 28-07-2024 को फरियादी रविरंजन चौरसिया पिता चंद्रिका प्रसाद चौरसिया उम 22 वर्ष निवासी गनियारी थाना बैढ़न द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शाम करीब 5 बजे पत्नी के साथ पैदल जाते समय मोटरसायकल सवार दो अज्ञात बदमाश पत्नी का मंगल सूत्र छीन कर भाग गये जिनका पीछा मनोज कुमार सोनी निवासी गनियारी के साथ करने पर करीबन 01 किमी दूर उक्त बदमाशों द्वारा मारपीट कर मनोज सोनी की टीवीएस मोटरसायकल भी लूट कर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया व घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की गई।

मिली जानकारी के अनुसार कई संदेहियों से पूछताछ उपरांत लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपीगणों लालता प्रसाद साकेत पिता संतकुमार साकेत उम्र 28 वर्ष एवं विकास कुमार साकेत पिता रामगरीब साकेत उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी देवरा थाना बैढ़न को दिनांक 29.07.24 को गिरफ्तार कर मनोज कुमार सोनी की लूटी हुई टीवीएस रैंडन मोटरसायकल क्र. MP66Z1975 कीमती करीब 1 लाख रुपए की देवरा नाले के पास से बरामद की गई। लूटा हुआ मंगलसूत्र आरोपियों द्वारा पकड़े जाने के डर से देवरा नाले में फेंक देने से बरामद नहीं हो सका। आरोपियों के कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त नई स्प्लेण्डर प्लस मोटरसायकल बिना नंबर की कीमती करीब 1 लाख रूपये की बरामद की जाकर जप्त की गई है। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!