A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

हिसार कैंट परिसर में अग्निवीर भर्ती रैली 20 अगस्त से

हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद जिले के युवा लेंगे भाग

हिसार। सेना भर्ती कार्यालय हिसार के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों की भर्ती रैली 20 अगस्त 2024 से हिसार कैंट परिसर में शुरू होने जा रही है। इस भर्ती रैली में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और जींद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, अग्निवीर स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

भर्ती कार्यालय प्रवक्ता के अनुसार उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अधिक जानकारी के लिए अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी की जांच करते रहें। भर्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता आधारित है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया वाले उम्मीदवार किसी दलाल इत्यादी के झांसे में न आएं। ऐसी किसी भी प्रकार की घटना का शिकार न हों और इस संबंध में अगर सूचना प्राप्त हो तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।FB IMG 1723599723206

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!