A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

आष्टा – *युवा संगठन ने निभाया कर्तव्य, निर्धन परिवारों को बाटे मिठाई, राखी – गोले ओर कपड़े, जनप्रतिनिधियों ने की प्रशंसा*

  1. आष्टा। प्रत्येक वर्ष की परंपरा का निर्वाहन करते हुए इस वर्ष भी निर्धन परिवार को बांटी मिठाई, राखी, गोला एवं नए कपड़े। समाजसेवी आष्टा युवा संगठन ने निर्धन असहय परिवारों के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास करते हुए, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ऑपरेशन मुस्कान का आयोजन किया।IMG 20240818 WA0271
  2.  आष्टा नगर के समाजसेवी युवा संगठन द्वारा ऐसे परिवार जिसमें मुखिया नहीं है वहीं निर्धन परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया आया है, जिसमे रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने हेतु कपड़े, राखी, मिठाई, एवं अन्य उपहार नगर के ग्यारह परिवार के तीस सदस्यों को दिए गए।

    IMG 20240818 WA0255

  3. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक श्री गोपाल सिंह जी इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह जी मेवाड़ा, भाजपा जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू जी गुणवान, भाजपा पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष संजू सोनी पांचम, पार्षद तेजसिंह राठौर, पूर्व पार्षद पंकज यादव, विपिन सिंघी, महेश राठी,राजा राम मालवीय, इस अवसर पर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि आष्टा युवा संगठन बेहतरीन कार्य कर रहा है, गरीबों की मदद करता है तो कही फोटो नहीं लेता है ये अपने आप में उन लोगों के लिए बहुत अच्छा उदाहरण है जो दिखावे के साथ मदद करते है। जहां भी आपको मेरी मदद लगे आप बिल्कुल कह सकते हैं शासन स्तर से आप निर्धन परिवारों की मदद के लिए मुझ से जो सहयोग चाहेंगे में सदा तैयार रहूंगा और साथ ही अपनी और से आष्टा युवा संघठन संस्था को 25000 रुपए की मदद प्रदान करता हु। रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों को रक्षा बंधन पर्व की बधाई प्रदान करता हु। वही राय सिंह मेवाड़ा ने कहा कि मैं भी संगठन का सदस्य हूं ये संगठन हमेशा लोगों की मदद करता है कोरोना काल में भी संगठन द्वारा सबकी मदद की गई हर प्रकार की आपदाओं में ये संघठन मानव सेवा करता है में इस संगठन की प्रशंसा करता हु एवंआप सभी को रक्षा बन्धन पर्व की शुभकामनाए प्रदान करता हु। आयोजन को जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, पार्षद तेज सिंह राठौर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव सोनी पांचम ने भी सम्बोधित किया। साथ ही संजीव सोनी ने अपनी और से 5000रु की राशि भी मानव सेवा के लिए संगठन को प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन कुशलपाल लाल ने किया एवं आभार संस्था प्रमुख आनंद गोस्वामी ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रोहित तोमर, अभिषेक पाटीदार, जितेन्द्र परमार ,विक्रम कुमावत,बालमुकुंद कुशवाहा, पवन रांका, भविष्य राठौर, पवन यादव, राजेश राजपूत, आनंद शर्मा अनिल कुशवाह आदि सदस्य उपस्थित रहेIMG 20240818 WA0277
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!