बिहारA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबेगुसराय

खोदावन्दपुर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर घंटों रहा एस एच 55 जाम, राहगीरों को झेलनी पड़ी परेशानी

खोदावन्दपुर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर घंटों रहा एस एच 55 जाम, राहगीरों को झेलनी पड़ी परेशानी

खोदावंदपुर/बेगूसराय। सोमवार को भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन को लेकर खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के तारा चौक व दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक के समीप बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 घंटों जाम रहा, जिससे राहगीरों को चिलचिलाती धूप में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

 

सड़क जाम की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, समाजसेवी राजेश कुमार समेत अनेक युवकों ने पुलिस बल के साथ काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाया. सड़क जाम लगभग दो घंटे तक रहा.

 

वहीं दूसरी ओर भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन पारंपरिक तरीके से उल्लासपूर्वक मनाया गया.इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उससे रक्षा का आशीर्वाद मांगा. रक्षाबंधन को लेकर खोदावन्दपुर बाजार, तारा चौक, फफौत पुल चौक, बाड़ा, दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक, सागी, मेघौल हाईस्कूल चौक, चलकी चौक, सागीडिह कुम्भी सकरबासा गोपालपुर चेरियाबरियारपुर मंझौल समेत अनेक चौक चौराहों व ग्रामीण दुकानों पर काफी भीड़ देखा गया. और दुकानों पर राखी व मिठाईयां की जमकर खरीददारी हुई. इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया.

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!