A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरहरदोई

पिहानी आईटीआई में टैबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री तुषार वाजपेई ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व टेबलेट वितरित किए।

मुख्य अतिथि श्री तुषार बाजपेई ने समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया तुषार वाजपेई ने कहा कि यह टैबलेट्स छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में मदद करेंगे और उनके लिए नौकरी के अवसर पैदा करेंगे। श्री वाजपेई जी ने कहा की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के करीब एक करोड़ कॉलेज स्टूडेंट्स को फ्री मोबाइल फोन और टैबलेट बांटने की योजना बनाई है यूपी राज्य सरकार तकनीकी,चिकित्सा, और नर्सिंग संस्थानो से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट को फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन दे रही है इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार,संतोष अवस्थी, मुनेंद्र सिंह, नीलम मौर्य, राम सजीवन, कुलदीप दीक्षित समेत अन्य विद्यालय स्टॉप सहित सभी सम्मानित लोग मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!