A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबरधनबाद

भाजपा की अहम बैठक पंडरकनाली शचिवालय में

29/08/2024
रिपोर्टर तबरेज अंसारी
जनपद पंडरकनाली पंचायत
स्थान धनबाद

IMG20240829122905

धनबाद प्रखंड अंतर्गत पांडरकनाली पंचायत सचिवालय मे भाजपा धनबाद प्रखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह जी की अध्यक्षता मे आयोजित की गई । इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री सुनील पासवान जी उपस्थित हुए और दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही सभी को तैयारी मे जुट जाना है किस तरह हमारा बुथ, पन्ना प्रमुख मजबूत हो इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सबको जीत हासिल हो और झारखंड में हमारी फूल बहुमत की सरकार बने । बैठक में भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय जी उपस्थित हुए ,जिला अध्यक्ष ने कहा झारखंड में झामुमो की सरकार ने छल प्रपंच की आधार पर निंव रखकर सरकार बनाई और अभी भी उसी आधार पर सरकार चला रही है अभी सभी जनता को प्रलोभन देने का कार्य कर रही है । पर जनता झामुमो के प्रलोभन पर आने वाले नहीं है और विधानसभा चुनाव में झामुमो को मुंह तोड़ जवाब देगी । इस बैठक में उपस्थित जिला महामंत्री मानस प्रसून , भाजपा के वरिष्ठ नेता सुप्रभात सिन्हा, रामदेव महतो, अशोक सिन्हा, मंच संचालन कर्ता संतोष पासवान ,प्रखंड महामंत्री गुड्डू वर्मा, राजू सिंह ,विकास सिंह चौधरी, दीपक चौधरी ,कन्हाई सिंह, मिडिया प्रभारी राहुल सिंह ,जयप्रकाश पासवान ,साजन पासवान, केदार वर्णवाल, संजय महतो एव अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!