A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखेलताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के उपलक्ष में बावड़ी में हुआ हॉकी का आयोजन

1724948830558 1724948837608

सीकर. खेल सप्ताह के दौरान गुरूवार को जिला प्रशासन एवं जिला खेल स्टेडियम सीकर के तत्वावधान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन शहीद दीपचंद वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी सीकर में किया गया। खंडेला सीबीईओ बनवारी लाल नेहरा ने विद्यालय में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इनके साथ जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय के संस्था प्रधान सुशीला कुमारी ने बताया कि खेल दिवस के अवसर कुल 7 मैच खेले गए। पहला मैच रींगस और ढोढसर के बीच हुआ, जिसमें रींगस विजेता रहा। लड़‌कियों में फाइनल मैच सावित्रीबाई फुले टीम ढोढसर तथा रानी लक्ष्मी बाई टीम बावड़ी के मध्य हुआ जिसमें बावड़ी की टीम विजेता रही। बालक वर्ग में फाइनल मैच शिवाजी टीम रींगस तथा मंगल चंद कुमावत टीम रींगस के मध्य हुआ, जिसमें मंगलचंद टीम विजेता रही।

संस्था प्रधान सुशीला कुमारी ने बताया कि सभी मैच खेल भावना से खेले गए तथा विजेता तथा उपविजेता टीमों को जिला स्टेडियम सीकर की ओर से मेडल पहनाकर ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सुभाष ढाका ने विजेता खिलाड़ियों को 1100 रूपये तथा उपविजेता टीम को 500 रूपये देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर सुंडाराम बगड़िया, भागीरथमल, पूर्व हॉकी कोच शिवदयाल बगड़िया, कैलाश सरपंच प्रतिनिधि, हरि सिंह शेखावत, टीमों के अंपायर पवन रोज, गणेश यादव, प्रकाश चौधरी, अशोक कुमार, श्याम कुमावत रहे।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!