A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

देवभोग नदी पार ग्रामीणों की बढ़ी समस्या एक तरफ गांव से उड़ीसा जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त तो दूसरी तरफ देवभोग के बेलाट नाला नहीं बनने पर मुसीबत l

देवभोग नदी पार ग्रामीणों की बढ़ी समस्या एक तरफ गांव से उड़ीसा जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त तो दूसरी तरफ देवभोग के बेलाट नाला नहीं बनने पर मुसीबत l

IMG 20240829 135915
 

बदहाल सड़क देख बसों की आवागमन भी हुई प्रभावित, ग्रामीण स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए न देवभोग आ पाते हैं न ही उड़ीसा के बेहरा

देवभोग _ ग्राम पंचायत उसरीपानी से उड़ीसा बेहरा मार्ग की हालात बदहाल हो गई है जिसके चलते आवागमन सुविधा प्रभावित है और लोगों को स्वास्थ्य चिकित्सा उपचार करने व अन्य कार्यों हेतु आने जाने में परेशानी हो रही है नदी पार के लोगों का कहना है कि एक तरफ उड़ीसा जाने वाली मार्ग क्षतिग्रस्त और दूसरी तरफ देवभोग जाने हेतु बेलाट नाला का डर नदी पार ग्रामीणों का कहना है कई सरकार आए और कई सरकार गए पर बेलाट नाला अभी भी नहीं बना पाए अभी तक बेलाट नाला जस के तस है जिसके कारण नदी पार के ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय आने में परेशानी होती है और उड़ीसा सामने लगे होने के कारण अधिकांश बेहरा उड़ीसा से स्वास्थ्य संबंधी हो या किसान हो चाहे व्यापारी सभी इसी मार्ग पर निर्भर हैं ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क बने 10 वर्षों से ऊपर हो गई है पर एक भी बार सड़क का मरम्मत नहीं किया गया है जिसके कारण पूर्ण रूप से सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है ये उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के लिए मुख्य मार्ग है इसी सड़क पर 4 से 5 बसों का आवागमन होता था पर सड़क गड्ढे में परिवर्तन होने के कारण सड़क की हालत देख बस सेवा भी बंद कर दी गई है जिससे क्षेत्र के लोगों को आने जाने में कठिनाई हो रही है बसों की सेवा लगभग 2 माह हो गई सड़क की दुर्दशा देख पूर्णतः बंद कर दी गई है मोटर साइकिल चालकों ने भी बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त हुए कई दिन हो गए पर शासन प्रशासन द्वारा मरम्मत किया गया और न ही कोई नेता ध्यान दिए, प्रत्येक दिन दुर्घटना हो रही है कोई फिसल कर गिर रहे हैं तो कोई गड्ढे के अंदर पानी में गिर रहे हैं बहुत कठिनाई से आना जाना कर रहे हैं गांव के कुछ महिलाओं ने खेत में काम करते घर लौट रहीं थीं उनसे भी बातचीत हुई तब महिलाएं ने सौ बात की एक बात कही की चुनाव सामने आते ही सब नेता,जनप्रतिनिधि घर घर हाथ जोड़कर घूमते हैं सड़क बना देंगे, गांव में जो समस्या है दूर कर देगें पर अभी कोई नहीं देख रहा है सड़क की हालत कैसी है अभी सामने चुनाव है फिर हाथ जोड़कर आयेंगे वोट मांगने तब ग्रामीण इसका जवाब देंगे यही कहना है गांव की महिलाओं का।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!