एक बर्ष बाद लापता महिला मिली
भुता थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुर से एक विवाहित महिला लापता हो गई थी।
जिला बरेली तहसील फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुर से एक विवाहित महिला लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसका पता न चलने पर महिला के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए न्यायालय के आदेश से थाना भुता में पति समेत आठ लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराया था। 19 वर्षों पहले ग्राम मौजम नगला नवाबगंज निवासी भाई विजय पाल ने बहन रूपवती की शादी थाना भुता क्षेत्र के के ग्राम धीरपुर मोरपाल के साथ की थी। बाद में मामूली बातों के चलते रूपवती पिछले साल 10 सितंबर को घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन महिला के भाई विजय पाल ने हत्या कर शव गायब करने की आशंका जताते हुए पिछले साल 30 अक्टूबर को रिपोर्ट कराई थी। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने लापता महिला को बरामद करने के निर्देश दिए। जिस पर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने टीम गठित कर 28 अगस्त को रूपवती को बरामद कर लिया। न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कराए गये। महिला ने बताया कि बरेली व रुद्रपुर में मजदूरी करती रही। महिला के दो बेटे भी हैं।








