A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

विदिशा – एम्स भोपाल ने श्रीहरि वृद्ध आश्रम में नेत्रदान शिविर लगाया ।

IMG 20240831 WA0001 1 IMG 20240831 WA0002 1 IMG 20240831 WA0005 1 IMG 20240831 WA0004 1रिपोर्टर – प्रकाश चंद मिश्रा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज विदिशा

एम्स भोपाल ने वृद्ध आश्रम में लगाया नेत्रदान शिविर
बुजुर्गो को दी नेत्रदान की प्रेरणा
श्री हरिवृद्ध आश्रम विदिशा में नेत्र रोग विभाग एम्स भोपाल द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत नेत्र दान शिविर का आयोजन किया गया , इस अवसर पर एम्स की आई बैंक इंचार्ज पूजा हेरोलिया ने बताया कि मृत्यु के 6 से 8 घंटे के अंदर नेत्रदान किया जा सकता है उन्होंने कहा कि जीते जी हम जो नहीं कर सकते वह करने के बाद करके अमर हो सकते हैं एक नेत्र से दो व्यक्तियों को रोशनी मिलती है ,और एक व्यक्ति से चार व्यक्तियों को रोशनी मिल सकती है, उन्होंने श्री हरि वृद्ध आश्रम के बुजुर्गो द्वारा पूर्व में किए देहदान और नेत्रदान के लिए वृद्ध आश्रम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एम्स की डॉक्टर कनिका सिंह में बताया कि धार्मिक मान्यताएं नेत्रदान में कई बार बाधक बनती हैं इसके लिए हमें अप्रमाणिक भ्रांतियां मन से निकाल कर जागरूक बनना होगा।
उन्होंने कहा कि भारत में नेत्रदान की बहुत कमी है ,इस हेतु समाज को जागरूकता के साथ नेत्रदान महादान जेसे पवित्र कार्य में आगे आना होगा ।
,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विदिशा की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुपाली जैन ने बुजुर्गों को नेत्रदान हेतु प्रेरित करने हेतु सामूहिक काउंसलिंग करते हुए कहा की व्यक्ति के मरने के बाद दूसरो की आंखों में जीवित रहने हेतु नेत्र दान करना बहुत पुण्य का कार्य है।
उन्होंने बताया कि श्री हरि वृद्ध आश्रम नेत्रदान और देहदान में अनेक वर्षों से बहुत अच्छा काम कर रहा है ,इस हेतु वृद्ध आश्रम की टीम द्वारा बुजुर्गों को निरंतर प्रेरणा दी जाती है , जो आश्रम प्रबंधन की जागरूकता का परिचायक है।
उन्होंने बुजुर्गों को नेत्रदान के संकल्प के बारे में वृद्धजनों के सवालों की जानकारी देते हुए नेत्रदान के महत्व को विस्तार से बताया ,शिविर के दौरान 20 बुजुर्गो और आश्रम प्रबंधक राजीव शर्मा ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरा।
इस अवसर पर वृद्ध आश्रम की अध्यक्ष श्री मति इंदिरा शर्मा संचालक वेद प्रकाश शर्मा ने नेत्रदान एम्स भोपाल की टीम का आभार व्यक्त किया।।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!