A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

एक्सेस टू जस्टिस परियोजना अंतर्गत प्रशिक्षण एवं प्लानिंग बैठक हुई आयोजित

IMG 20240901 WA0050। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।जस्ट राइट्स फ़ॉर चिल्ड्रन नेटवर्क की साथी संस्था कृषक सहयोग संस्थान द्वारा एक्सेस टू जस्टिस परियोजना अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन सागर में किया गया जिसमे जिला सागर ,जिला रायसेन ,जिला छतरपुर,जिला टीकमगढ़ की टीम शामिल हुई । मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह , पूर्व जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया । संस्था के निर्देशक डॉ एच बी सेन द्वारा संस्था के कार्य की जानकारी दी । मुख्य अतिथि ओंकार सिंह ने कहा , बाल यौन शौषण में मामले जिला बाल कल्याण समिति के पास आने चाहिए और पीड़ित को सपोर्ट पर्शन मिलना चाहिए जिससे पीड़ित को कानूनी प्रक्रिया में सहायता मिल सके और उसे न्याय मिल सकने में सहायता हो सके । बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शुक्ला ने जिला बाल कल्याण समिति के कार्य से अवगत कराया । साथ ही कहा जिन बच्चो के माता पिता नही उन्हें मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना से जोड़े जिला टास्क फोर्स समिति सदस्य नरेंद्र अहिरवार द्वारा न्यायालय की प्रक्रिया से अवगत कराया कृषक सहयोग संस्थान के निर्देशक डॉ एच बी सेन ने लक्ष्य को केसे पूरा करे प्रशिक्षण के माध्यम से बताया ओर लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए कार्यक्रम में जिला समन्वयक सागर अनिल रैकवार, अनिल भवरे,नितिन सेन सहित सभी जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुऐ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!