A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

चुनाव में कौन अपना कौन पराया, जो कभी अपने थे अब किसी और के साथ है

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मकरोनिया नगर पालिका के क्षेत्र में आने वाले वार्ड क्रमांक 9 में उपचुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में पहले तो यह लग रहा था कि चुनाव रोमांचक होगा पर चुनाव में खड़े कुछ प्रत्याशियों द्वारा चुनाव का खेल बिगाड़ने कार्य किया गया है। गौरतलब है कि जहां इस वार्ड में विकास कार्य के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा था वहीं अचानक विकास कार्य कराए जाने लगे। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि नेताजी को चुनाव के समय ही विकास कार्य कराए जाने हेतु किसने प्रेरित किया। वार्ड क्रमांक 9 में मुख्य चुनाव होने के बाद विकास कार्य के नाम पर कुछ भी नहीं कराया गया। मकरोनिया नगर पालिका अंतर्गत आने वाले इस वार्ड का भविष्य हमेशा से ही अंधकार में रहा है। वार्ड क्रमांक 9 में रह रहे वार्ड वासियों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वार्ड में आवारा कुत्तों सहित आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।जो आमजन को घायल करते रहते हैं। इस संबंध में नगर पालिका द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही।

Back to top button
error: Content is protected !!