
पश्चिम विदर्भ एवं मध्यप्रदेश के कुछ जिलों मे भारी बारिश के कारण बुलढाणा अकोला अमरावती जिलो की सीमा पर हनुमान सागर परियोजना मे भारी मात्रा मे पानी जमा हो गया है । जानकारी के अनुसार कल रात मे 3000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़ने के कारण संग्रामपुर की वाण नदी मे बाढ़ आ जाने से करीबन दस गांवो का आपस मे संपर्क टूट गया है। नदी मे बाढ़ आने से सैकड़ो हेक्टेयर केले की फसलो के पानी मे डूब गए। जिससे किसानो को काफी नुकसान होने का अंदाजा है।
[yop_poll id="10"]





