
विदाई समारोह मे भावुक हुए उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर, बोले जहां भी रहेंगे, भोजपुर वासियों से जुड़कर रहेंगे

आरा। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विक्रम वीरकर का जिला परिषद भोजपुर के तरफ से भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन विद्या भवन सभागार आरा में आयोजित किया गया।समारोह की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी ने किया व संचालन उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह ने किया।अध्यक्षीय संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में विक्रम वीरकर का जिला परिषद के योजनाओं को जनहित में पटरी पर लाना अविस्मरणीय योगदान रहा है।वहीं उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों से समन्वय बनाकर उप विकास संयुक्त विक्रम वीरकर का भोजपुर जिले के विकास के लिए लंबी लकीर खींची जिसकी यादें हमेशा रहेगी।विदाई समारोह के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त विक्रम विरकर ने कहा कि आरा के लोगों से जुड़कर यहां कार्य करना मेरे जीवन के लिए अनोखा पल हैं, जहां भी अपने सेवाकाल में रहेंगे भोजपुरवासियों से जुड़कर रहेंगे। भोजपुर की मिठास ने मुझे व्यक्तिगत रूप से आरावासी के रूप में बनाकर रख लिया है उन्होंने आरा की प्रसिद्ध लोकोक्ति को भोजपुरी में कहा “आरा जिला घर बा तब कवना बात के डर बा” का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां भी सेवा करने का मौका मिलेगा। मैं अपना परिचय अब आरावासी होने के रूप में दूंगा।वहीं जिला पार्षद भीम यादव ने कहा कि उप विकास आयुक्त विक्रम विरकर से मिलते ही ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने जिला परिषद के संपत्तियों को सुरक्षा के लिए जनप्रतिनिधियों से नीतिगत निर्णय लेते हुए ऐतिहासिक कार्य किये और जिला परिषद को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए अमिट छाप छोड़ी जिसका जिला परिषद भोजपुर हमेशा याद करेगा। वही गंगाधर पांडे ने कहा कि सर आपने कई ऐसे कार्य किए हैं जो मैं इसे कार्यक्रम में किना नहीं सकता आपका एक सबसे वर्तमान कार्य महोली गंगा घाट पर मां गंगा का भाव आरती है हम सोच नहीं सकते हैं कि बनारस के तर्ज पर हमारे यहां ऐसी भाव आरती कराई जा सकती है यह आपके प्रयास से ही संभव हो पाया है। आपके आने के बाद जिला परिषद का शांति कारण अतुल्य कार्यों में से एक है।जिला परिषद पूनम कुशवाहा ने कहा कि सर आपके कार्यालय में जाने से एक लगता था कि एक बड़े भाई की भूमिका में कोई सही या गलत का निर्णय पक्ष विपक्ष के साथ रखने का कार्य किया है हम कभी भी आपसे मिलकर अपने क्षेत्र के विकास की बात कर सकते हैं यह सौभाग्य आपका कार्यकाल में ही संभव हो पाया है।वहीं सर्वजीत सिंह ने कहा की सर आपकी ही दिन है कि आज हम अपने जिला परिषदीय क्षेत्र में गर्व के साथ खड़े हो पाते हैं और हमने जो भी जनता के लिए किया आपके निर्देशों पर किया और अपने सभी समय कार्य करने में जो हम सबों का सहयोग किया है वह धन्यवाद के पात्र हैं।
विदाई समारोह में प्रखंड प्रमुख मुकेश यादव, जिप सदस्यों में डॉ जिप्सा आनंद, गंगाधर पांडे, रविंद्र रजक, फुलवंती देवी, पूजा सिंह भारद्वाज, आरती देवी, वंदना राजवंशी, बेबी देवी, धनंजय यादव, गिरीश नंदन राय, जितेंद्र यादव, सोनू रजक, सर्वजीत सिंह, कविता देवी, कृष्णा देवी, पूनम कुशवाहा, दूदून सिंह, हरीफन यादव, कृष्ण सिंह, विकास सिंह, अनिल चंद्रवंशी, लक्ष्मण सिंह, लालू यादव, शीला गुप्ता , देवेंद्र सिंह सहित जिला परिषद के कर्मी शामिल थे।




