
पीलीभीत – पूरनपुर क्षेत्रान्तर्गत मुस्लिम समुदाय के अनेक लोगों ने क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के ऑफिस का घेराव कर मुस्लिम युवक चंगेजखान पर हुये हमले की रिपोर्ट दर्ज न होने पर अपना आक्रोश प्रकट कर आरोपित व्यक्तियों की गिरफ्तारी की माँग की । भीड़ का आरोप था कि एक अगस्त को चंगेजखान पर बजरंग दल के कुछ लोगों ने हमला कर उसे बण्डा चौराहे से अपहृत करने का प्रयास किया था। आरोप है कि पीड़ित की माँ ने उसी समय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सम्बन्धित आरोपियों पर कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की थी, किन्तु पुलिस ने अबतक कोई कार्यवाही नहीं की है।
[yop_poll id="10"]




