
vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट 

जन शिकायतों के निवारण के लिए नुआंव प्रखंड में लगाया गया शिविर
आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसका निवारण करने के लिए जिले के नुआंव प्रखंड में शुक्रवार को ‘जन शिकायत निवारण शिविर’ का आयोजन किया गया. शिविर में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने आम जनता की समस्याओं खासकर भूमि विवाद, पेंशन और सिंचाई बिजली से संबंधित मामलों को सुना एवं समस्याओं का निपटारा करने का निर्देश दिया.
शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनियां, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी सावन कुमार सभी प्रखंडों में ‘जन शिकायत निवारण शिविर’ लगातार आम लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उन समस्याओं का निवारण करने का प्रयास कर रहे हैं।




