ताज़ा खबर

मुख्यमंत्री के गया आगमन पर कांग्रेस पार्टी ने यहा के लंबित योजनाओं पर ध्यान आकृष्ट कराया

” मुख्यमंत्री के गया आगमन पर कॉंग्रेस पार्टी ने यहाँ के लंबित योजनाओं पर ध्यान आकृष्ट कराया ”
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आज विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला की तैयारी की समीक्षा सहित गया जिला के विकास आदि विषयों पर जिला के आला अधिकारियों के साथ होने वाले महत्त्वपूर्ण बैठक के अवसर पर कॉंग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता ने गया जिला वासियों की ओर से वर्षो से लंबित योजनाओं पर ध्यान आकृष्ट कराया है।
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, दामोदर गोस्वामी, दीपू लाल भैया, पंडित गोपाल सेन, बलिराम शर्मा, टिंकू गिरी, विनोद उपाध्याय, बाल्मीकि प्रसाद, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद समद, रूपेश चौधरी आदि ने कहा कि बिहार की राजधानी पटना के बाद सूबे का सबसे महत्वपूर्ण शहर गया कि वर्षो पुराने लंबित मांगों में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित कराने, पूर्व प्रस्तावित सहमीर तकिया स्थित 05 एकड़ संक्रमण अस्पताल परिसर में तीर्थ यात्री भवन एवं पार्क का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं होने, गया शहर को देश के स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल कराने, रामायण सर्किट से जोड़ने, भूसनडा सलेमपूर पशु मेला परिसर में वर्षो से अधिग्रहित 13 एकड़ भूमि पर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से गयावासियों में भारी मायूसी है।
दुसरी ओर उद्योग, कृषि, जल संसाधन, स्वास्थ्य, आदि क्षेत्रों में लंबित वर्षो से शिलान्यास किया हुआ स्टील प्रॉसेसिंग प्लांट ऐरू , वजीरगंज, मगध कृषि विश्वविद्यालय, लोधवे – काटी , फतेहपुर, का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने, ढाढर सिचाई परियोजना, उत्तर कोयल सिचाई योजना, में झारखंड से पानी की समस्या का समाधान नहीं होने, गया शहर का एकमात्र गया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने एवं सरकारीकरन कराने आदि कार्य को अविलंब कराने हेतु मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।
नेताओं ने कहा कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री को ईन लंबित योजनाओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए ई मेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया था, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के संबंध वाले ज्ञापन को सचिव स्वास्थ्य विभाग, रामायण सर्किट एवं भूसनडा सलेमपूर स्टेडियम वाले ज्ञापन को जिलाधिकारी गया को, तथा मगध कृषि विश्वविद्यालय वाले ज्ञापन को सचिव कृषि विभाग को आवश्यक कारवाई हेतु अग्रसारित किया गया है ।
नेताओं ने मुख्यमंत्री से अति प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गया जिला के सभी लंबित योजनाओं को पूरा कराने की कृपा करें।
भवदीय
विजय कुमार मिट्ठू

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!