कासगंज की घटना पर वकीलों ने किया प्रदर्शन
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
कासगंज की घटना पर वकीलों ने किया प्रदर्शन
अलीगढ़
कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या की घटना को लेकर स्थानीय दी सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया । वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है । बनवारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की निर्मम हत्या की घटना की भर्त्सना करते हुए प्रशासन की लापरवाही की निंदा की । न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया । चेतावनी देते हुए कहा है कि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे । इस अवसर पर विवेक कुमार शर्मा , सत्य प्रकाश शर्मा , संजय उपाध्याय , बाबू दत्त शर्मा , गुलवीर सिंह , राजपाल सिंह , राकेश भारती , सुधीर कौशिक व किशन सिंह आदि थे ।





