फतेहपुर से एडिटर निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट 
लेफ्टिनेंट आकाश सिंह पहुँचे गाँव तो हुआ भव्य स्वागत
गाँव के बेटे के लेफ्टिनेंट बनने पर किया स्वागत
फतेहपुर।सैनिक को सम्मान देने की परंपरा को देखकर के हर कोई उत्साहित हो गया।सोमवार को मलवा विकास खंड के अदमापुर गांव में सीडीएस से भारतीय थल सेना लेफ्टिनेंट हुए आकाश सिंह गौतम छ:माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जब गांव आए तो जिले की सीमा छिवली से ही गांव के युवाओं ने बाइक पर सवार होकर गांव आने पर अगवानी की।बैंड बाजे के साथ गांव में प्रवेश किया तो प्राथमिक विद्यालय में स्वागत कार्यक्रम में लोगों ने फूल मालाओं से उनका तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता की जय का नारा व जय हिंद के उद्घोष के साथ स्वागत किया।वन दरोगा रवींद्र व श्रवण शुक्ला ने पौधरोपण कराया।जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह,युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़,युवा समाजसेवी ऋषभ सिंह,आदित्य सिंह,रंजीत सिंह ने कहा की सैनिक देश की शान होते है।आकाश ने आकाश भर उचाइयो को छूने का जो संकल्प लिया है उससे गाँव का मान बढ़ा है।लेफ्टिनेंट आकाश सिंह चेन्नई से ट्रेनिंग कर लौटे है।बताया की अभी दो सप्ताह की और ट्रेनिंग पुणे में होगी फिर पहली पोस्टिंग जोधपुर में होगी।लेफ्टिनेंट के पिता रामप्रकाश सिंह व माता अराधना सिंह का माला पहनाकर लोगो ने स्वागत किया।आकाश ने कहा की युवाओ को गाँव मे प्रेरित करेंगे की वो मेहनत कर देश सेवा करे।मिठाई बाटकर लोगो ने बधाई दी।इस मौके पर चिकित्सक बृजमोहन सिंह,प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार,कल्लू सिंह गौतम,शंकर सिंह शिव बहादुर सिंह बड़कऊ सिंह लल्ला सिंह,मोहन सिंह,अनिकेत सिंह,अचल सिंह मोनू सिंह शुभम सिंह मोहित सिंह,सुजीत सिंह आदि रहे।