
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु और पारदर्शिता की जरूरत: रिपोर्ट समीर गुप्ता सिटी चीफ — मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है। विभिन्न सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार होता हुआ दिखाई दे रहा है। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का जनता के प्रति रवैया दिन प्रतिदिन बढ़िया हो रहा है। जहां तक नए और पूराने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की बात करें तो निसंदेह जनता का पहले के मुकाबले जल्द काम हो रहा है परंतु अभी भी बीच बीच में देखा जा सकता है कि कार्य में बेवजह देरी की जाती है। हम अपने माध्यम से परिवहन मंत्री पंजाब और डायरेक्टर ट्रासंपोर्ट से अपील करते हैं कि इस व्यवस्था में और अधिक सुधार लाया जाए — जो कर्मी सरकार और आमजन के प्रति ईमानदार नही हैं उनके ऊपर योग्य कारवाई भी होनी चाहिए।





