A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

महापदमनंद वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने जिला कमेटी का किया विस्तार

महापदमनंद वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने जिला कमेटी का किया विस्तार

IMG 20240910 190551

प्रतापगढ़ – सामाजिक सरोकारों से हमेशा जुड़ा रहने वाला सामाजिक संगठन महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एम. डब्ल्यू ओ.) ने चिल्बिला स्थित वर्तमान सांसद एसपी सिंह पटेल जी के आवास सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के नेतृव मे जनपद प्रतापगढ़ के कमेटी का विस्तार करते हुए सचिन शर्मा को पुनः जिला अध्यक्ष, हरिश्चंद्र शर्मा फौजी को उपाध्यक्ष, अवध बिहारी शर्मा को सचिव, अरविंद कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष, विकास शर्मा को संगठन मंत्री, रामकुमार शर्मा, शैलेंद्र शर्मा (सत्यम), अशोक कुमार शर्मा व कृष्ण कांत शर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वही शिवपूजन शर्मा को रानीगंज तहसील अध्यक्ष, पिंटू शर्मा को तहसील अध्यक्ष पट्टी, राजन शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष जेठवारा, अमित शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष गौरा, ठाकुर प्रसाद शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष व शिव मूरत शर्मा को उपाध्यक्ष ब्लॉक बेलखरनाथ, बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को प्रांतीय महासचिव शिवदयाल शर्मा के द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रतापगढ़ प्रभारी रंजीत शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें जिम्मेदारियां पर मजबूती से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर मुकेश शर्मा, पुजारी शर्मा, मदनलाल शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!