A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

खेत घुमने गये अधेड की नदी मे डुबने से मौत परिजनो मे मचा कोहराम

खेत घुमने गये अधेड की नदी मे डुबने से मौत परिजनो मे मचा कोहराम

IMG 20240911 WA0042

गडहनी। चरपोखरी थाना क्षेत्र के पडरिया गांव से पूर्व बनास नदी मे शव मिलने से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा चरपोखरी थाना को दी गई।सूचना पर एसआई विपुल कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर भेज दिया।वहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि मृतक काउप गांव निवासी तेगा सिंह का 40 वर्षीय पुत्र भीखम यादव है।मंगलवार की शाम मे नदी किनारे अपने धान की खेत घुमने गया था।खेत घुमने के बाद शौच के लिए चला गया।पानी छुने के दौरान पैर फिसल गया जिससे वह नदी मे गिर पडा और डुब गया।उधर देर रात तक घर नही लौटने पर परिजनो ने बहुत खोजबीन की लेकिन कुछ पता नही चल पाया।बुधवार को दिन के बारह बजे नदी मे शव उतराया देख राहगीरो ने शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर आग की तरह फैल गई जिसके बाद मन मे अशंका लिए परिजनो ने घटनास्थल पर पहुंच शव देख चित्कार करने लगे।वहीं घटना की सूचना स्थानीय विधायक शिवप्रकाश रंजन को दी गई जिसके बाद वो आरा सदर पहुंच घटना की जानकारी ली।मृतक पेशे से खेतिहर मजदूर था।वह अपने पीछे एक पुत्र सुमित कुमार (9 वर्ष) एवं एक पुत्री स्नेहा कुमारी (7 वर्ष) और पत्नी रीता कुमारी छोड गये।घटना के बाद परिजनो मे कोहराम मच गया।पत्नी पुत्र पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!