A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में निका गयाला विरोध मार्च

राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में निका गयाला विरोध मार्च

IMG 20240911 WA0066

आरा। अरवल जिला के भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुनील चंद्रवंशी की हुई निर्मम हत्या के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखण्डो में प्रतिरोध मार्च निकाला गया।वहीं आरा में विरोध मार्च माले जिला कार्यालय श्री टोला, बस स्टैंड आरा से निकल कर शिवगंज, शीतल टोला, जेल रोड होते हुए गोपाली चौक पर सभा में तब्दील हो गया। मार्चकर्ताओं ने सुनील चंद्रवंशी की हत्यारा को अविलंब गिरफ्तार करो, उनके परिजन को मुआवजा दो, केस का स्पीडी ट्रायल चलाकर कर अपराधियों को सजा दो, उनके परिजन की सुरक्षा का गारंटी करो आदि की मांग को लेकर नारे लगाए।वहीं सभा को संबोधित करने वाले प्रमुख वक्ताओं में शिव प्रकाश रंजन, अगिआंव विधायक , कयामुद्दीन अंसारी, इंसाफ मंच राज्य सचिव, विकास कुमार, दिलराज प्रीतम शामिल थे।सभा की अध्यक्षता अमित कुमार बंटी ने किया।इस दंड जगदीशपुर, संदेश आदि कई प्रखण्ड मे प्रखण्ड सचिव की अध्यक्षता मे मार्च निकाल बिरोध जताया गया।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेताओं ने कहा कि भाकपा – माले अरवल जिला कमिटी नेता सुनील आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। वे गरीबों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। जिस कारण वो सामंती अपराधियों के आंखो की किरकिरी बने हुए थे। अपराधियों ने पिछले 9 सितंबर की शाम 7.30 बजे जब वे पार्टी का कार्य संपन्न कर मोटरसाइकिल से करपी से अपने गांव छक्कन बिगहा लौट रहे थे तभी इमामगंज बाजार और कोचहसा गांव के बीच अवस्थित राइस मिल के नजदीक घात लगाए अपराधियों ने अंधाधुन 6 गोली चलाकर उनकी निर्मम हत्या कर दी।
नेताओं ने कहा कि भाजपा-जदयू के शासन में सामंती अपराधी बेलगाम हो गया है।पूरे बिहार में हत्या लूट बलात्कार की घटना चरम पर है। अब गरीबों की हक अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भी हत्याएं होने लगी है और जंगल राज की बात करने वाले लोगों की बोलती बंद है।नेताओं ने कहा जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा ने कब्जा किया है बिहार में अचानक आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। इससे बिहार की सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठ रही है लेकिन मुख्यमंत्री आंख बंद किए हुए है। अपराध पर कोई लगाम नहीं लगाया जा रहा है।अगर अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में माले सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी।मार्च में राजनाथ राम, विष्णु ठाकुर, भोला यादव, निरंजन केसरी, शिवमंगल यादव, सुशील यादव, देवेंद्र यादव, हरिनाथ राम, संतोष राम, रामाशंकर प्रसाद, लल्लू कुमार ,संत विलास राम, मिल्टन कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, रोशन कुशवाहा, साहिल अरोरा, वहीं जगदीशपुर मे भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य शाहनवाज़ खान, माले प्रखंड सचिव कमलेश यादव, नगर सचिव गणेश कुशवाहा, उमेंद्र प्रसाद, श्रीभगवान राम, रामेश्वर शाह, अरविंद कुमार, मुख्तर कुरैशी, साबिर हुसैन, प्रदीप नट, आइसा नेता अरशद हाशमी, संदेश में जिला कमिटी सदस्य नीलम कुँअर सहार में प्रखण्ड सचिव उपेंद्र भारती सहित अन्य कई कार्यकर्ताओ ने बिरोध प्रदर्शन किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!