

आरा। भोजपुर के निर्भीक, निष्पक्ष स्वाभिमानी पत्रकार, रंग कर्मी रजनीश त्रिपाठी के असामयिक निधन की सूचना पर भाई दिनेश उनके घर पहुंचकर पीड़ित परिजनो से मिलकर गहरा दुःख प्रकट किया साथ ही परिवार को हर संभव मदद करने और कराने का आश्वासन दिया।
भाई दिनेश ने कहा कि रजनीश त्रिपाठी का निधन केवल पत्रकारिता जगत के लिए ही अपूरणीय क्षति नही है बल्कि पूरे भोजपुर जिला के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को दुख सहन की शक्ति मिले इसके लिए भगवान से प्रार्थना किया।









