A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

नगर परिषद करौली द्वारा अवैध बूचड़खाने किये सीज

दो दिन पूर्व नोटिस जारी कर अवैध बूचड़खाने बंद करने हेतू आदेशित किया,उनके बाद भी दुकाने खुली मिली उनपर सील करने कि कार्यवाही की गई

भाजपा नेता अशोक पाठक द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले और नगर परिषद क्षेत्र मे संचालित अवैध बूचड़खानों पर कार्यवाही की मांग की गई थी जिसपर करते हुए दो दिन पूर्व नोटिस जारी किये गये थे और 24 घंटे में बंद करने के निर्देश दिए थे लेकिन इससे अवैध बूचड़खाने संचालकों पर कोई असर नहीं हुआ जिसपर नगर परिषद करौली द्वारा अवैध बूचड़खानों पर कार्यवाही करते हुए दुकानों को सीज करने की कार्यवाही की गई है।

सभापति प्रतिनिधि मुकेश पचौरी के आदेश पर जहाँ एक ओर अवैध बूचड़खाने सीज किए गए वही दूसरी ओर अस्पताल रोड पर अतिक्रमण करके सड़क अवरुद्ध करने वाले ठेला वालों को भी हटवाया गया जिससे आम नागरिकों की राह आसान हो गई है।

अस्पताल रोड पर ठेला वालों द्वारा अतिक्रमण करके सड़क अवरुद्ध कर दिया जाता है जिसपर उनको भविष्य में सड़क अवरुद्ध नहीं करने हेतू आदेशित किया गया है उक्त कार्यवाही से आम लोगों को राहत मिलेगी IMG 20240912 WA0054

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!