A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडताज़ा खबरधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

स्कूल बस और कार में जोरदार टक्कर, कार तालाब में समाया।।

स्कूल बस और कार में जोरदार टक्कर, कार तालाब में समाया।।

IMG 20240912 202444

स्कूल बस और कार में जोरदार टक्कर, कार तालाब में समाया।।
रामगढ़ /हंसडीहा। भागलपुर दुमका सड़क मार्ग के हंसडीहा उच्च विद्यालय के समीप आज एक स्कूल बस और एक कार में सीधी टक्कर होने से कार सड़क किनारे गहरे तालाब में गिर गई और देखते देखते कार तालाब के पानी में समा गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत तालाब में छलांग लगाकर कार के भीतर कार चालक शिक्षिका को बाहर निकाल कर जान बचाई। जानकारी के अनुसार संत फ्रांसिस विद्यालय के स्कूल बस छात्रों को लेकर मुख्य सड़क उच्च विद्यालय हंसडीहा के समीप जेसे अपनी रफ़्तार में पहुंची वैसे ही एक कार एक गली से मुख्य सड़क पर चढ़ने के क्रम में बस से टकरा गई और कार सड़क के किनारे गहरे तालाब में गिर गई।

तालाब गहरा होने के कारण कार तालाब के गहरे पानी में समा गई।कार में आंशिक घायल शिक्षिका का नाम अंजना कुमारी हे जो हंसडीहा उच्च विद्यालय में कार्यरत हैं। वहीं सुचना पाकर हंसडीहा पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा तालाब के गहरे पानी में समाई कार को निकालने का कोशिश जारी है।

वहीं घटना को अंजाम देकर  चालक घटना स्थल से फरार बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने कार और बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए छानबीन में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!