A2Z सभी खबर सभी जिले की

लाल इमली मिल को चालू कराने को लेकर नई दिल्ली में कानपुर सांसद रमेश अवस्थी कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से मिले

मंत्री जी ने कहा मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ जी घोषणा का स्वागत करते हैं

कानपुर की बंद पड़ी लाल इमली मिल को चालू कराने को लेकर कपड़ा मंत्री से मिले कानपुर सांसद रमेश अवस्थीFB IMG 1726157301406 images 2024 09 12T215806.730

 कानपुर नगर।

नई दिल्ली में कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने गुरुवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की और कानपुर के विकास पर चर्चा की। सांसद ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री को कानपुर की लाल इमली मिल को फिर से चलवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से अवगत कराया। साथ ही कानपुर के विकास के तमाम मुद्दों पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री से विस्तार पूर्वक बातचीत की। उन्होंने लाल इमली कर्मचारी संघ की ओर से दिए गए ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही के लिए आग्रह किया। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आश्वासन दिया कि वो लाल इमली मिल को पुनः चलवाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा का स्वागत करते हैं। जल्दी ही राज्य सरकार से बात करके इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करेंगे। कपड़ा मंत्रालय की कानपुर में निष्प्रयोज्य पड़ी सम्पतियों के निरीक्षण को टीम बनाई जा रही है। जो जल्द ही कानपुर आ कर सर्वे करेंगी। उन्होंने लाल इमली कर्मचारी संघ की ओर से दिए गए ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही के लिए आग्रह किया। कपड़ा मंत्री ने कर्मचारी संघ की बकाया वेतन आदि मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!