
रायबरेली -रायबरेली जिले के सिविल कोर्ट में लगे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें विभिन्न वादों का निपटारा आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया। विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों व निजी बैंकों व फाइनेंस कंपनी ने विभिन्न लोनो व ॠणो का भुगतान भी ग्राहकों की सहूलियत के हिसाब से कराया। विभिन्न परिवहन दुर्घटना से व्यथित वादी पक्षकारों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर न्यायालय ने किया। जेल कारागार के बंदियों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी को आगंतुको ने काफी सराहा व उनके बनाए उत्पादों की खरीदारी भी की। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।
[yop_poll id="10"]






