A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अमरिया में जेकेएसएस ने युवाओ, महिलाओं को किया जागरूक।

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत की तहसील अमरिया के गांव महचन्दी गौटिया में रविवार को पंचायत सचिवालय में जन कल्याण सुरक्षा संघ की मीटिंग हुई जिसमे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह का पदाधिकारियों ने फूल मालाएँ डाल कर स्वागत किया।

उसके बाद कार्यक्रम में पहुचे लोगों को संगठन के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि जन कल्याण सुरक्षा संघ केवल गरीव मजदूर असहाय शोषित बंचित कमजोर वर्ग की हर सम्भव मदद करने के लिए बनाया गया है और कहा कि युवाओं को आगे आना चाहिए समाज में फैली कुरीतियों भ्रांतियों को जड़ से समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज से जुड़े हर आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ दिलाने का काम किया जायेगा। मूलचन्द पाण्डेय जिला प्रभारी ने कहा कि संगठन को पूरे जनपद के गांव गांव से हर वर्ग के लोगो को जोड़ा जायेगा। एड. जागीर सिंह यादव मण्डल उपाध्यक्ष बरेली ने कहा कि संगठन के किसी भी व्यक्ति को कानूनी सहायता की जरूरत पड़ती हैं तो हम हर समय तैयार है। चन्द्रकान्ता नगर अध्यक्ष नगर पीलीभीत ने कहा कि संगठन हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए आगे रहेगा। किसी भी महिला की कोई समस्या के लिए संगठन हमेशा तैयार है।

कार्यक्रम सोमप्रकाश पाल तहसील प्रचार मंत्री अमरिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयाराम यादव ने किया।

कार्यक्रम में अरविंद कुमार तहसील सचिव अमरिया, विमला शर्मा जिला संगठन मंत्री महिला, रामगुनी पाल नगर उपाध्यक्ष महिला नगर पीलीभीत, अरविंद कुमार ग्राम अध्यक्ष राफियापुर, चोखेलाल पाल, नत्थूलाल पाल, रामचंद्र पाल, रमेश वर्मा, नन्हे लाल, रोशन लाल, रामस्वरूप, रामचन्द्र सागर, विनीत कुमार सागर, धर्मेन्द्र सागर, नन्हेलाल सागर, भूपसरन, विजय पाल, राकेश, अरविंद सागर, राजेश पाल, राकेश, भीमसेन पाल, कमला देवी, नन्हीं देवी, विमला देवी, सुनीता, रेखा, नन्ही देवी, फूलमती, सोमवती, अनुप्रिया, पूर्वी, किशोरी देवी, शिवानी, गोदावरी, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!